रुद्रपुर: ट्रक की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दिनेशपुर क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी भिजवा दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक …

रुद्रपुर, अमृत विचार। दिनेशपुर क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी भिजवा दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मंगलवार देर शाम अशोका लीलैड में काम करने मूल डूंगरा, भनोली, अल्मोड़ा हाल कालीनगर निवासी चचेरे भाई नवीन बिष्ट (28) और दलीप सिंह (30) ड्यूटी समाप्त होने के बाद कालीनगर अपने घर बाइक से जा रहे थे।

जयनगर पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गये और ट्रक के पहिये की चपेट में आकर कुचल गये, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कुचलने के कारण शवों की शिनाख्त करने में भी पुलिस को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार