हल्द्वानी: 11 जून को रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्येष्ठ का 14 जून को स्नान-दान पूर्णिमा के दिन समापन होगा। इसके साथ ही आषाढ़ महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस अवधि में कई शुभ योग-संयोग, तिथियां और त्योहार आएंगे। इनमें श्रद्धालु भगवान शिव, विष्णु और हनुमानजी के साथ ही मां शक्ति की भी विशेष उपासना करेंगे। इस माह नौ दिन सर्वार्थ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्येष्ठ का 14 जून को स्नान-दान पूर्णिमा के दिन समापन होगा। इसके साथ ही आषाढ़ महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस अवधि में कई शुभ योग-संयोग, तिथियां और त्योहार आएंगे। इनमें श्रद्धालु भगवान शिव, विष्णु और हनुमानजी के साथ ही मां शक्ति की भी विशेष उपासना करेंगे। इस माह नौ दिन सर्वार्थ सिद्धि और दो दिन अमृत सिद्धि योग रहेगा।

यह दोनों योग खरीदारी के लिए शुभ फलदायी होंगे। 30 जून को आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र शुरू होंगे। पंडित महेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि जून का महीना व्रत त्योहार के लिए खास है। भगवान विष्णु को समर्पित एकादशियों में से दो खास ग्यारस इस महीने रहेंगी। इनमें 10 जून को निर्जला और 24 को योगिनी एकादशी रहेगी। हालांकि, उदयकालीन तिथि से निर्जला एकादशी 11 जून को रहेगी। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि एकादशी का व्रत रखने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। पितृ भी प्रसन्न होते हैं।

9 और 10 जून को रहेगा गंगा दशहरा, गायत्री जयंती
8 जून को महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज अपना उत्पत्ति दिवस भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ मनाएगा। अगले दो दिन 9 व 10 जून को गंगा दशहरा रहेगा। इस दिन गंगा पूजन के आयोजन होंगे। गायत्री जयंती भी इसी दिन सूर्योदय तक मनेगी।

28 को स्नान-दान और हलहारिणी अमावस्या एक साथ
8 को महेश नवमी, 9 को गंगा दशहरा, गायत्री जयंती, उदयकालीन तिथि से 10 को गंगा दशहरा, उदयकालीन तिथि से निर्जला एकादशी 11 को, 12 को प्रदोष, 14 को स्नान-दान वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा), 17 को संकष्टी चतुर्थी व्रत, 21 को माता शीतलाष्टमी, 24 को योगिनी एकादशी, 26 को प्रदोष व्रत, 27 को शिव चतुर्दशी 28 को स्नान-दान की अमावस्या और हलहारिणी अमावस्या, 30 को गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग 11 जून को
सर्वार्थ सिद्धि योग 11 जून को सूर्योदय से लेकर रात 11:15 तक, 13 को सूर्योदय से रात 8:55 तक, 17 को दोपहर 2:18 से अगले दिन दोपहर 12:50 तक, 21 को सुबह 10:15 से रात 12:25 तक, 23 को सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 11 तक, 27 को सूर्योदय से रात 15:15 तक 30 को सूर्योदय से लेकर रात 1:30 तक। अमृत सिद्धि योग 27 जून को शाम 4:11 से रात 12:30 तक, 30 जून को रात 8:15 से अगले दिन तक रहेगा।

संबंधित समाचार