आजमगढ़: मोबाइल पर लूडो खेलने से नाराज पिता ने की बेटे की बेरहमी से हत्या, इलाके में मची सनसनी
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया हैं। जिले में पिता ने अपने आठ साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है। बतादें कि मोबाइल पर लूडो खेलने की वजह से नाराज पिता ने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और भाईयों की मदद …
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया हैं। जिले में पिता ने अपने आठ साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है। बतादें कि मोबाइल पर लूडो खेलने की वजह से नाराज पिता ने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और भाईयों की मदद से उसकी लाश को नदी के किनारे भी दफना दिया।
जानें पूरा मामले
आपको बतादें कि जिले के महुला निवासी जितेन्द्र निषाद का आठ साल का बेटा लकी जो कक्षा दो में पढ़ता था। शनिवार शाम जब लकी घर के पास मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। जिसके बाद मासुम के नाराज पिता जितेंद्र ने लकी की पिटाई शुरू कर दी। पिता ने बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा की लकी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बेरहमी से पीटने के बाद लकी की हालत बिगड़ती रही और शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लकी की मौत हो गई। जितेंद्र ने अपने भाई उपेंद्र के बेटे श्रीराम और चचेरे भाई राम जन्म के साथ मिल कर लकी के शव को नदी के किनारे दफन कर दिया। जब बेटे की हत्या पता चला तब मंगलवार की शाम को लकी की नानी व मां ने महुला पुलिस चौकी में बेटे की हत्या की तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके भाईयो की तलाश में जुटी है।
नानी और मां की शिकायत करने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया। और आरोपी के भाइयों की तलाश में जुट गई है, वह अभी भी फरार चल रहा हैं। इस दर्दनाक हादसे की वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।
पढ़ें-वाराणसी: शराब के नशे में पड़ोसी युवक ने की बाप-बेटे की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
