(Breaking) काशीपुर: पीएनबी की ब्रांच में लाखों की लूट, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित पीएनबी की शाखा में बेखौफ बदमाशों ने खुलेआम तमंचे की नोक पर लाखों रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गई । शाम को बैंक में हुई डकैती की घटना से जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जिले भर की पुलिस भी हरकत …

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित पीएनबी की शाखा में बेखौफ बदमाशों ने खुलेआम तमंचे की नोक पर लाखों रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गई । शाम को बैंक में हुई डकैती की घटना से जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जिले भर की पुलिस भी हरकत में आ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के मुरादाबाद रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े कुछ बदमाश बैंक के अंदर घुस गए और बैंक के सभी कर्मचारियों को बंधक बना तमंचे की नोक पर बैंक का कैश लूट कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैंक में लूट को 3 बदमाशों ने अंजाम दिया है। वहीं सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और टीम गठित कर जांच में जुट गया है। आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालने का कार्य शुरू कर दिया गया है ।

संबंधित समाचार