रामनगर: मुक्तेश्वर जाने निकला आईवीआरआई कर्मी लापता
रामनगर, अमृत विचार। मोहल्ला खताड़ी बाल्मीकि कॉलोनी निवासी रमेश (50) विगत सात मई से लापता है। गुमशुदा की पत्नी बीना देवी ने बताया कि उनके पति आईवीआर, मुक्तेश्वर में नौकरी करते हैं। वह 6 मई को घर आये थे और सात मई को ड्यूटी पर जाने के लिये घर से निकले थे। तभी से लापता …
रामनगर, अमृत विचार। मोहल्ला खताड़ी बाल्मीकि कॉलोनी निवासी रमेश (50) विगत सात मई से लापता है। गुमशुदा की पत्नी बीना देवी ने बताया कि उनके पति आईवीआर, मुक्तेश्वर में नौकरी करते हैं। वह 6 मई को घर आये थे और सात मई को ड्यूटी पर जाने के लिये घर से निकले थे। तभी से लापता हैं व उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। एक माह बीतने पर भी पुलिस उनका कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। परिजन भी तलाश करते-करते परेशान हैं। मामले की जांच कर रही एसआई प्रीति ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
