खटीमा: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के सूजिया गांव में लोहे की रॉड से एक ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। बता दें कि क्षेत्र के ग्राम सूजिया में मजदूर सावन सिंह राणा की लोहे …

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के सूजिया गांव में लोहे की रॉड से एक ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है।

बता दें कि क्षेत्र के ग्राम सूजिया में मजदूर सावन सिंह राणा की लोहे की रॉड से हत्या से गांव में सनसनी फैल गई थी। आरोपी गांव निवासी मंगलेन्दर सिंह के साथ सावन सिंह का 8 जून की रात करीब 11.30 बजे विवाद हो गया था। इस मामले में आरोपी मंगलेन्दर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी मंगलेन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने टीम के साथ आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। उस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार