हल्द्वानी: नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम पर हुई वेबिनार, जुड़े 98 महाविद्यालयों के शिक्षक और छात्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी व उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में शुक्रवार को नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम योजनाओं पर वेबिनार कार्यशाला हुई। इसमें 98 महाविद्यालयों के प्राध्यापक और विद्यार्थी जुड़े। कार्यक्रम का आरंभ निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने किया। एमबीपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी शिक्षा को रोजगार परक एवं …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी व उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में शुक्रवार को नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम योजनाओं पर वेबिनार कार्यशाला हुई। इसमें 98 महाविद्यालयों के प्राध्यापक और विद्यार्थी जुड़े। कार्यक्रम का आरंभ निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने किया।
एमबीपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी शिक्षा को रोजगार परक एवं कौशल विकास के विभिन्न स्रोतों से जोड़ने पर बल दिया। प्रथम तकनीकी सत्र में संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने कौशल विकास एवं ट्रेनिंग द्वारा एनएपीएस योजना के विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की। सहायक निदेशक डॉ. गोविंद पाठक द्वारा महाविद्यालयों में छात्र हित की सभी योजनाओं को सक्रिय रूप से लागू करने पर बल दिया।
द्वितीय तकनीकी सत्र में उपनिदेशक अप्रेंटिस ट्रेनिंग मयंक अग्रवाल स्कीम के अंतर्गत शिशिक्षु प्रशिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के विषय में जानकारी दी। महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि पुरोहित द्वारा छात्र हित में संचालित इस योजना का स्वागत करते हुए इसके लिए सार्थक प्रयास करने पर बल दिया।
तृतीय तकनीकी सत्र में नोडल अधिकारी डॉ. नवल किशोर लोहनी महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किस प्रकार नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम के वेबसाइट पोर्टल पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन कर विभिन्न सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थानों में छह महीने से एक वर्ष तक की अप्रेंटिस करने हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑडियो व वीडियो के माध्यम से बताया गया। इस कार्यशाला से बीबी जोशी आदि प्राध्यापक जुड़े।
