जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को मिला संदिग्ध आईईडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के सोपोर में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध वस्तु मिली, जिसका शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) होने का संदेह है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग से लगे ह्यगाम इलाके में नियमित सड़क खोलने के अभ्यास के दौरान संदिग्ध वस्तु मिली है। इसके बाद इलाके की तुरंत …

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के सोपोर में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध वस्तु मिली, जिसका शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) होने का संदेह है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग से लगे ह्यगाम इलाके में नियमित सड़क खोलने के अभ्यास के दौरान संदिग्ध वस्तु मिली है। इसके बाद इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गयी और व्यस्त राजमार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया। एक अधिकारी ने कहा,” बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है और वह अपना काम कर रहे हैं।” मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को देखा गया।

यह भी पढ़ें- हावड़ा में फिर भड़की हिंसा, पुलिस पर उपद्रवियों ने किया पथराव

 

संबंधित समाचार