महिलाओं पर तेजाब के हमलों से निपटने के लिए और सख्त कानून बनाए जाएंगे : बोम्मई हुब्बली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्नाटक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दो महीने के भीतर महिलाओं पर तेजाब हमले की दो घटनाएं सामने आने पर शनिवार को कहा कि इस तरह के अपराध के दोषियों से निपटने के लिए अधिक सख्त कानून बनाए जाएंगे। बोम्मई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम तेजाब हमलों में शामिल …

कर्नाटक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दो महीने के भीतर महिलाओं पर तेजाब हमले की दो घटनाएं सामने आने पर शनिवार को कहा कि इस तरह के अपराध के दोषियों से निपटने के लिए अधिक सख्त कानून बनाए जाएंगे। बोम्मई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम तेजाब हमलों में शामिल लोगों से निपटने के लिए मौजूदा कानूनों को और मजबूत बनाने पर विचार कर रहे हैं। हम आने वाले दिनों में इनसे निपटने के लिए सख्त कानून बनाएंगे।

’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करेंगे कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए। गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर के सरक्की में तीन बच्चों की तलाकशुदा मां पर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंका, जिससे वह झुलस गयी। महिला के शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। करीब दो महीने पहले एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गयी थी जब कई महीनों से उसे तंग कर रहे एक व्यक्ति ने शादी से इनकार किये जाने से नाराज होकर उस पर तेजाब फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें-देश संविधान से चलता है, हिंसा किसी के हित में नहीं : विहिप

संबंधित समाचार