पंतनगर: रायल्टी की पर्ची मांगने पर ट्रैक्टर चालक ने की मारपीट, धमकी दी
पंतनगर, अमृत विचार। भाजपा के महामंत्री संदीप कार्की की हत्या को ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है लेकिन शांतिपुरी क्षेत्र में अवैध खनन का खेल फिर शुरू हो गया। बिना रॉयल्टी कटवाये खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने पर ट्रैक्टर चालक और कर्मचारी में झगड़ा हो गया। रायल्टी की पर्ची मांगना ट्रैक्टर चालक को इतना नागवार …
पंतनगर, अमृत विचार। भाजपा के महामंत्री संदीप कार्की की हत्या को ज्यादा वक्त नहीं गुजरा है लेकिन शांतिपुरी क्षेत्र में अवैध खनन का खेल फिर शुरू हो गया। बिना रॉयल्टी कटवाये खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने पर ट्रैक्टर चालक और कर्मचारी में झगड़ा हो गया। रायल्टी की पर्ची मांगना ट्रैक्टर चालक को इतना नागवार गुजरा कि उसने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
शांतिपुरी खमिया नंबर चार निवासी चरण सिंह मेहता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शांतिपुरी खमिया नंबर चार के कुमाऊं मंडल विकास निगम के पट्टे में कार्यरत है। शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे योगेंद्र टाकुली (कुक्कू) पट्टे के धर्मकांटे में आकर अवैध रूप से रेते से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना रॉयल्टी कटवाये ले जाने लगा। जिस पर उससे रॉयल्टी कटवाने के लिए कहा गया।
तो वह गाली गलौज पर उतर आया। जिसका विरोध करने पर उसने पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
