हल्द्वानी: पुलिस भर्ती में 700 को फिर मौका, 5993 लिखित परीक्षा के लिए चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 15 मई से मिनी स्टेडियम में शुरू हुई पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 जून को खत्म हो गई। इतने दिनों तमाम अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 5993 अभ्यर्थियों ने पास होकर लिखित परीक्षा के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। भर्ती के दौरान तमाम लोग घायल हुए। इनके साथ 13 और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 15 मई से मिनी स्टेडियम में शुरू हुई पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 जून को खत्म हो गई। इतने दिनों तमाम अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 5993 अभ्यर्थियों ने पास होकर लिखित परीक्षा के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। भर्ती के दौरान तमाम लोग घायल हुए। इनके साथ 13 और 14 जून को उन 700 लोगों को दोबार मौका मिल रहा है, जो किसी वाजिब कारण से भर्ती में शामिल नहीं हो सके।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि 15 मई से 12 जून के दरम्यान 11384 लोगों ने आवेदन किया। इसमें 4252 भर्ती स्थल तक नहीं पहुंचे और 7132 लोगों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें से 5993 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर लिखित परीक्षा के लिए अपनी जगह पक्की की। जबकि 21 लोग चोटिल और अस्वस्थ होने के कारण भर्ती में शामिल नहीं हो सके, जिन्हें अब 13 और 14 जून को दोबारा मौका मिल रहा है।

ऐसे कुल 700 अभ्यर्थी हैं, जिन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी गई है। इनमें वे लोग भी हैं, जिन्हें महाविद्यालयों में चल रही परीक्षाओं के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा छोड़नी पड़ी थी। भर्ती काल के दौरान कुल 2016 लोग फेल हुए और नापतोल में सबसे ज्यादा 943 लोग भर्ती से बाहर हुए। इसके बाद सबसे ज्यादा 865 अभ्यर्थी लंबी कूद से, बॉल थ्रो से 142, शटल दौड़ से एब और स्किपिंग से 65 अभ्यर्थी बाहर हुए। जबकि दौड़ से एक भी अभ्यर्थी बाहर नहीं हुआ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता