रुद्रपुर: बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में रविवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और बिजली विभाग का पुतला फूंका। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के उच्चाधिकारी स्थानीय स्तर पर मनमानी कर रहे हैं जिससे आम जनता सहित व्यापारियों में भारी रोष है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में रविवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और बिजली विभाग का पुतला फूंका। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के उच्चाधिकारी स्थानीय स्तर पर मनमानी कर रहे हैं जिससे आम जनता सहित व्यापारियों में भारी रोष है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी रविवार को काशीपुर बाईपास रोड पर एकत्र हुये। व्यापारियों ने विद्युत कटौती पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शहर में चार से छह घंटे विद्युत कटौती की जा रही है। रात को भी घंटों कटौती से आम जनता सहित व्यापारियों पर असर देखने को मिल रहा है।

जुनेजा ने यह भी आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी आमजन के फोन नहीं उठा रहे हैं। मनमानी करते हुए स्थानीय स्तर पर भी कटौती कर रहे हैं। इससे व्यापारियों का व्यापार भी चौपट होता जा रहा है। व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विभाग का पुतला भी दहन किया।

इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा, राजकुमार सीकरी, इंद्रजीत सिंह, विजय फुटेला, श्रवण छाबड़ा, रजत सेठी, सुनील आर्य, पारस अरोरा, सोनू चावला, संजू मुटनेजा, ओमप्रकाश सचदेवा, अनिल गोयल, अशोक सीकरी, गुलशन बाठला, अंकुश ठक्कर, भुवनेश कुमार, गोविंद अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार