हल्द्वानी: पिता ने नौ साल की बेटी से की दुष्कर्म की कोशिश, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। मां की गैर मौजूदगी में पिता के बेटियों के साथ गंदी हरकत करने वाले पिता का राज उसी की बेटी ने खोल दिया। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीट डाला। मामला कोतवाली पहुंचा तो आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मां की गैर मौजूदगी में पिता के बेटियों के साथ गंदी हरकत करने वाले पिता का राज उसी की बेटी ने खोल दिया। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीट डाला। मामला कोतवाली पहुंचा तो आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर रहने वाला आरोपी पर्दा सिलाई का काम करता है और दो बेटी व पत्नी के साथ रहता है। पत्नी घरों में खाना बनाने और बर्तन धोने का काम करती है। इन दो बेटियों में एक ही उम्र महज नौ साल है। महिला की मानें तो पति उसकी गैर मौजूदगी में बेटियों के साथ गंदी हरकत करता है। एक रोज शाम महिला घर लौटी तो 9 साल की बेटी ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की।
पूछने पर बच्ची ने पिता की काली करतूत का चिट्ठा मां के सामने खोल दिया। हकीकत जान कर महिला आग बबूला हो गई और वह अपने आरोपी पति से सवाल कर बैठी, लेकिन गलती मानने के बजाय आरोपी उसी के ऊपर हमलावर हो गया और उसे बुरी तरह पीटा। जिसके बाद आनन-फानन में महिला अपने बेटियों को लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची और पूरा माजरा बताया।
मासूम बच्ची ने भी महिला पुलिस के सामने पिता की करतूत बताई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को उसी के घर से दबोच लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
