बहराइच: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर युवक ने कहे अपशब्द, पुलिस ने दबोचा
बहराइच। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की फोटो और वीडियो बनाकर समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही हिंदू संगठन के लोगों में नाराजगी फैल गई। शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठन के लोगों ने सोमवार …
बहराइच। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की फोटो और वीडियो बनाकर समुदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही हिंदू संगठन के लोगों में नाराजगी फैल गई। शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदू संगठन के लोगों ने सोमवार को रिसिया थाने में तहरीर दी है। विहिप के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्यम और राष्ट्रीय गो सेवा संघ के उपाध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने तहरीर देकर लिखा है कि रिसिया नगर के मोहल्ला ऋषि भूमि निवासी तस्कीम अंसारी द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो भेजकर पूर्व प्रवक्ता के विरुद्ध आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।
इससे हिंदू समाज को काफी ठेस पहुंची है। बवाल भी क्षेत्र में हो सकता है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: संजीव गर्ग हत्याकांड के फरार आरोपी को हरियाणा पुलिस ने दबोचा
