रुद्रपुर: रस्सी से लटका मिला राजमिस्त्री का शव
रुद्रपुर, अमृत विचार। दिनेशपुर क्षेत्र में राजमिस्त्री का शव निर्माण स्थल पर रस्सी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने राजमिस्त्री की हत्या की आशंका जताई। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र के ग्राम चंडीपुर निवासी 42 वर्षीय गणेश बैरागी राजमिस्त्री …
रुद्रपुर, अमृत विचार। दिनेशपुर क्षेत्र में राजमिस्त्री का शव निर्माण स्थल पर रस्सी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने राजमिस्त्री की हत्या की आशंका जताई।
जानकारी के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र के ग्राम चंडीपुर निवासी 42 वर्षीय गणेश बैरागी राजमिस्त्री का कार्य करता था। आजकल वह गांव में ही घर से कुछ दूर एक मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। सोमवार को सुबह वह घर से निर्माण कार्य के लिए निकला और देर शाम तक वापस नहीं आया। जिस पर उसके भाई शंकर ने उसको फोन कर उसकी जानकारी ली। तो उसने बताया कि वह साइट पर ही है और वह खाना खाकर सो रहा है। सुबह वापस आ जायेगा।
जिसके बाद वह लोग भी खाना खाकर सो गये। सुबह भी जब वह वापस नहीं आया। तो परिजनों ने उसके फोन पर फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जिस पर परिजन उसकी खोजबीन करते हुए निर्माण स्थल पर पहुंचे। तो देखा कि उसका शव मकान के रोशनदान से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर रुद्रपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर गणेश की पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
