हल्द्वानी: इंजेक्शन की खेप के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के लिए ले जाई जा रही इंजेक्शन की खेप के साथ पुलिस ने दो पेशेवर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने सौ इंजेक्शन बरामद किए हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बीती 14 जून को वह टीम के साथ गश्त पर थे। खबर मिली …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के लिए ले जाई जा रही इंजेक्शन की खेप के साथ पुलिस ने दो पेशेवर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने सौ इंजेक्शन बरामद किए हैं।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बीती 14 जून को वह टीम के साथ गश्त पर थे। खबर मिली कि कुछ लोग नशे के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम आनन-फानन में मछली बाजार पहुंच गई और यहां से गुजर रहे स्कूटी सवार दो लोगों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एविल फेनिरामाइन और ब्युप्रेनॉरफाइन के सौ इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी सीज कर दी गई। आरोपियों में गौलापार बागजाला काठगोदाम निवासी साहिल (22) व मोहम्मदी चौक वार्ड 31 बनभूलपुरा निवासी मो. इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इमरान के खिलाफ एनडीपीएस के पहले ही पांच मामले दर्ज हैं, जबकि साहिल के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, का. अमनदीप सिंह, का. भूपेन्द्र जेष्ठा आदि थे।

संबंधित समाचार