बाजपुर: नाबालिग जुड़वां बहनें बिना बताए घर से गायब
बाजपुर, अमृत विचार। नाबालिग जुड़वां बहनें बिना बताए घर से गायब हो गईं। काफी तलाशने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी मां ने एक युवक पर अपने स्वजनों के साथ मिलकर उसकी बेटियों को गायब करने का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया …
बाजपुर, अमृत विचार। नाबालिग जुड़वां बहनें बिना बताए घर से गायब हो गईं। काफी तलाशने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी मां ने एक युवक पर अपने स्वजनों के साथ मिलकर उसकी बेटियों को गायब करने का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक महिला ने कोजवाली में तहरीर देकर कहा है कि 10 जून की सायं 4 से 5 बजे के बीच उसकी 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं और काफी तलाश करने व रिश्तेदारी में पता करने पर भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। सामाजिक लोकलाज के कारण उसने घटना की सूचना 10 जून को नहीं दी।
पीड़िता के अनुसार पूर्व में भी उसकी एक बेटी को अगवा करने का मुकदमा एक युवक के खिलाफ किशोर न्यायालय हल्द्वानी में चल रहा है और समझौते के लेकर आरोपी व उसके परिवार द्वारा लगातार धमकी दी जा थी। तहरीर में आरोपी युवक पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का शक जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर में नामजद एक ही परिवार के छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
