हल्द्वानी: पत्नी के जाने पर खाना छोड़ा, पानी की तरह पी शराब, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति की शराब की लत से तंग आकर पत्नी उसे छोड़कर ससुराल चली गई। पत्नी के गम में पति ने खाना छोड़ दिया और शराब को पानी की तरह पीना शुरू कर दिया। सुबह वह बिस्तर पर मृत मिला। पुलिस ने कमरे दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति की शराब की लत से तंग आकर पत्नी उसे छोड़कर ससुराल चली गई। पत्नी के गम में पति ने खाना छोड़ दिया और शराब को पानी की तरह पीना शुरू कर दिया। सुबह वह बिस्तर पर मृत मिला। पुलिस ने कमरे दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी प्रकाश कुमार (46) पुत्र कृष्ण नंदा प्रताप 14 साल हल्द्वानी में रह रहा था। एक दवा कंपनी में प्रतिनिधि प्रकाश छोटी मुखानी रूपनगर में पत्नी नीरा और 10वीं में पढ़ने वाले बेटे प्रियांशु नंदन के साथ रहता था। बताया गया कि प्रकाश की शराब की लत की वजह से घर में क्लेश रहता था, जिस पर नीरा एक माह पहले बेटे के साथ बिहार ससुराल चली गई। जिसके बाद प्रकाश ने खाना छोड़ दिया और पहले से ज्यादा शराब पीने लगा। बीते सोमवार प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई।

मकान मालकिन ने नीरा को इसकी सूचना दी और एंबुलेंस बुलाई, लेकिन प्रकाश ने अस्पताल जाने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि जब तक पत्नी नहीं आती वह कमरे में ही रहेगा। मंगलवार को प्रकाश शराब की बोतल लेकर आया कमरे बंद कर पीता रहा। बुधवार सुबह देर तक न उठने पर मकान मालकिन ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था और प्रकाश औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर मुखानी थाने से एसआई संजय कुमार मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। प्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।

बेटे के भविष्य के लिए गई थी बिहार
फोन पर नीरा ने बताया कि ससुराल में जमीन संबंधी काम के चलते वह पति को छोड़ कर गई थी। ताकि बच्चे का भविष्य संवारा जा सके, क्योंकि उसका पति अपनी कमाई शराब में उड़ा देता था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात