Shahid Afridi on Virat Kohli : ‘अपना एटीट्यूड सुधारें…’ शाहिद आफरीदी ने विराट कोहली  के रवैये पर उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस साल खराब फॉर्म से जूझते दिखाई दिए हैं। कोहली आईपीएल 2022 में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। अब विराट कोहली  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस साल खराब फॉर्म से जूझते दिखाई दिए हैं। कोहली आईपीएल 2022 में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। अब विराट कोहली  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कोहली को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट में टाइम पास कर रहे हैं। अफरीदी ने कोहली के एटीट्यूड की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें खुद का सामना करना होगा और अपने रवैये को देखना होगा।

शाहिद अफरीदी ने समा टीवी से कहा, ‘क्रिकेट में एटीट्यूड सबसे ज्यादा मायने रखता है। मैं सबसे ज्यादा उसी की बात करता हूं। क्रिकेट के प्रति आपका नजरिया है या नहीं? कि कोहली अपने करियर में पहले दुनिया में नंबर 1 बल्लेबाज बनना चाहते थे। क्या वह अभी भी उसी प्रेरणा से क्रिकेट खेल रहे हैं, यही बड़ा सवाल है। उनके पास क्लास है, लेकिन क्या वह सच में फिर से नंबर-1 बनना चाहते हैं। या कोहली को लगता है कि उन्होंने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है। अब बस आराम और टाइम पास करो? यह सब एटीट्यूड के बारे में है।

आईपीएल 2022 में भी कुछ खास नहीं कर सके विराट
आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में विराट कोहली के बल्ले से 16 मैचों में 22.73 की औसत से 341 रन निकले, जिसमें महज दो अर्धशतक शामिल रहे। यही नहीं विराट तीन मौकों पर गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार बने।

उम्र को लेकर विवादों में रहते हैं आफरीदी
शाहिद अफरीदी अपने बयानों के साथ ही अपनी उम्र को लेकर भी विवादों में रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार आफरीदी का जन्म 1 मार्च 1980 को हुआ था, यानी कि उनकी मौजूदा उम्र 42 साल है। लेकिन साल 2019 में आफरीदी ने खुलासा किया था कि 1996 में नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ने के समय वह 16 साल के नहीं थे।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, सामने आईं तस्वीरें

संबंधित समाचार