पाकिस्तान में 233 रुपये प्रति लीटर पहुंचे पेट्रोल के दाम, पीएम शहबाज शरीफ ने कही ये बात
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी वृद्धि करने के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए घोषणा की है कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)-पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सौदा पर आगे बढ़ने से पहले देश को पूर्ण विश्वास में ले लेंगे। समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने गुरुवार को यह जानकारी …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी वृद्धि करने के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए घोषणा की है कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)-पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सौदा पर आगे बढ़ने से पहले देश को पूर्ण विश्वास में ले लेंगे। समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शरीफ ने यह बयान सरकार द्वारा एक बार फिर ईंधन की कीमतें बढ़ाने के एक दिन बाद जारी किया। पेट्रोलियम की कीमत बढ़कर 233.89 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई जो देश के इतिहास में अभूतपूर्व है।
Acutely aware of the impact that a fuel price hike causes. Govt is left with no choice but to raise the prices due to IMF deal that PTI govt signed. Will take the nation into confidence on the specifics of the IMF-PTI deal soon. We will get out of these economic difficulties, IA.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 16, 2022
शहबाज ने ट्वीट किया,“ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण होने वाले प्रभाव से अच्छी तरह वाकिफ हैं। सरकार के पास आईएमएफ सौदे के कारण कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, जिस पर पीटीआई सरकार ने हस्ताक्षर किए हैं। आईएमएफ-पीटीआई सौदे के विशिष्टताओं पर जल्द ही देश को विश्वास में लेंगे।”
आईएमएफ के साथ बातचीत के पिछली सरकार के संचालन की आलोचना करते हुए शाहबाज ने कहा,“मुझे आश्चर्य है कि जिन लोगों ने आईएमएफ के साथ अब तक का सबसे बुरा सौदा किया है और स्पष्ट रूप से खराब आर्थिक निर्णय लिए हैं, उनमें सच्चाई का सामना करने के लिए विवेक है। वे निर्दोष होने का नाटक कैसे कर सकते हैं जब राष्ट्र जिस दौर से गुजर रहा है, वह स्पष्ट रूप से उनके कारण ही हो रहा है?” कीमतों में वृद्धि लंबे समय से आईएमएफ की प्रमुख मांग रही है जो आम लोगों के बीच अत्यधिक अलोकप्रिय रही है। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने सोमवार को कहा कि अगर सरकार जुलाई तक पेट्रोलियम उत्पादों पर सब्सिडी खत्म नहीं करती है तो देश डिफॉल्ट में चला जाएगा।
ये भी पढ़ें : ब्रिक्स देशों के एनएसए ने की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े नए खतरों और चुनौतियों पर चर्चा
