हरदोई: फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त, खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पिहानी विकासखंड में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे एक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही शिक्षक के खिलाफ फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। चयनित विकलांगजनों के विकलांगता प्रमाण पत्र आधार पर प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थियों के भौतिक सत्यापन मेडिकल बोर्ड …

हरदोई। पिहानी विकासखंड में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे एक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही शिक्षक के खिलाफ फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

चयनित विकलांगजनों के विकलांगता प्रमाण पत्र आधार पर प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थियों के भौतिक सत्यापन मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया। प्रदीप कुमार त्रिपाठी पुत्र श्री कृष्ण कुमार त्रिपाठी निवासी नारी खेड़ा पोस्ट राभा की नियुक्ति 2 जनवरी सन 2016 में तत्कालीन जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी के द्वारा की गई थी। प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने विकलांगता प्रमाण पत्र आरक्षण से नौकरी पाई थी।

जिसमें 55 परसेंट विकलांगता सीएमओ सीतापुर के द्वारा दिखाई गई थी। कई लोगों ने प्रदीप त्रिपाठी की शिक्षक नियुक्ति पर आपत्ति जताई। शिकायत व आपत्ति होने पर विकलांगता की जांच हरदोई सीएमओ के द्वारा कराई गई तो प्रदीप त्रिपाठी की विकलांगता मात्र 9 परसेंट अंकित की गई। इस प्रकरण में कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 22 मई को प्रदीप कुमार त्रिपाठी को नियुक्ति निरस्त कर शिक्षक पद से कार्यमुक्त करते हुए उनके खिलाफ वसूली और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खंड शिक्षा को दिया। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पिहानी पुलिस ने फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र के आरोप में प्रदीप कुमार त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पढ़ें-हरदोई: यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में निलंबित भ्रष्टाचारी डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा ने हरदोई में कराई थीं फर्जी नियुक्तियां

संबंधित समाचार