(Breaking) हल्द्वानी: एक बार फिर बाघ ने बनाया महिला को शिकार
हल्द्वानी, अमृत विचार। फतेहपुर रेंज में बाघ ने एक महिला को शिकार बनाया है। लगातार बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि मृत महिला का शव ग्रामीणों ने सड़क पर रख प्रदर्शन किया। मौके …
हल्द्वानी, अमृत विचार। फतेहपुर रेंज में बाघ ने एक महिला को शिकार बनाया है। लगातार बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि मृत महिला का शव ग्रामीणों ने सड़क पर रख प्रदर्शन किया।
मौके पर फतेहपुर रेंज के रेंजर ख्याली राम हैं जो की लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और वन महकमें के अन्य अधिकारी घटना स्थल मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल नाराज लोगों को शांत करने की कोशिश की जा रही है। घटना फतेहपुर के पास पनियाली के समीप की है जहां जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया।
