नानकमत्ता: वन विभाग ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। दक्षिणी जौलासाल के जंगल में रात्रि गस्त के दौरान सागवन के हरे पेड़ों को काटने वाले वन तस्करों को वन क्षेत्रा अधिकारी ने लकड़ी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वन विभाग की कार्रवाई से वन तस्करों में हड़कंप मच गया है। तराई पूर्वी वन प्रभाग दक्षिणी जौलासाल के वन क्षेत्रा …

नानकमत्ता, अमृत विचार। दक्षिणी जौलासाल के जंगल में रात्रि गस्त के दौरान सागवन के हरे पेड़ों को काटने वाले वन तस्करों को वन क्षेत्रा अधिकारी ने लकड़ी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वन विभाग की कार्रवाई से वन तस्करों में हड़कंप मच गया है।

तराई पूर्वी वन प्रभाग दक्षिणी जौलासाल के वन क्षेत्रा अधिकारी के आर टम्टा ने बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी डीएफओ संदीप कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिये गस्त कर रही है। बुधवार रात को टीम देवीपुर बीट पर पहुंची तो वृक्ष काटने की सूचना मिली। जंगल की ओर से पांच लोग चैतुआ खेड़ा की ओर भागते नजर आये। पहचान के बाद उनके घर पर दबिश देकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

टम्टा ने बताया कि अभियुक्त हरजीत, रंजीत, प्रमोद, मंजीत व प्रमोद निवासी देवीपुर की निशान देही पर काटे गये सागवन के दो पेड़ व एक आरा बरामद कर वन अधिनियम के तहत मुकदमा पजीकृत कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद जेल भेज दिया है। इस दौरान वन विभाग की टीम रघुबर सिंह, मनोला,चंदन सिंह खाती, हेमंत तिवारी, योगेश गिरी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार