लखनऊ : एलडीए के पार्कों में 22 तक सुबह नि:शुल्क प्रवेश
लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण के पार्कों में आज से 22 जून तक सुबह आने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपाध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर यह कदम उठाया है। योगाभ्यास करने के साथ पार्क में आने वालों को जागरूक किया जाएगा। उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा संचालित पार्कों में …
लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण के पार्कों में आज से 22 जून तक सुबह आने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपाध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर यह कदम उठाया है। योगाभ्यास करने के साथ पार्क में आने वालों को जागरूक किया जाएगा।
उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा संचालित पार्कों में सुबह व शाम टिकट की व्यवस्था है। उन पार्कों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सुबह टिकट नहीं लिया जाएगा। यह व्यवस्था शुक्रवार से 22 जून तक लागू रहेगी।
पार्कों में लोग योगाभ्यास करेंगे। साथ ही ठहलने आए लोगों को प्रेरित करेंगे। पालन कराने के लिए मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह, अधिशासी अभियंता अवनींद्र कुमार सिंह व अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह को निर्देशित किया है।
यह भी पढ़ें : इटावा : सफारी पार्क में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ फंसा जाल में
