काशीपुर: एसएसबी के एसआई से हड़पे 13.90 लाख
काशीपुर, अमृत विचार। प्लाट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर एसएसबी के एसआई से धोखाधड़ी कर दो लोगों ने 13.90 लाख रुपये हड़प लिये। थाना आईटीआई पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुरम कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना …
काशीपुर, अमृत विचार। प्लाट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर एसएसबी के एसआई से धोखाधड़ी कर दो लोगों ने 13.90 लाख रुपये हड़प लिये। थाना आईटीआई पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुरम कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह एसएसबी मुख्यालय आरकेपुरम नई दिल्ली में एसआई के पद पर कार्यरत है। उन्होंने सात वर्ष पूर्व जसपुर खुर्द में एक प्लाट राजकुमार और नितिन दिवाकर निवासी जसपुर खुर्द, नीझड़ा नगर काशीपुर से 13 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा था।
क्योंकि दोनों उसके रिश्तेदार हैं और उनके कहने पर रजिस्ट्री से पहले ही पूरी राशि विश्वास करते हुए उन्हें अदा कर दी गई। पीड़ित ने कहा कि उनके द्वारा बार-बार आग्रह करने पर भी दोनों आरोपी ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करायी और बार-बार विश्वास दिलाते रहे कि प्लाट की रजिस्ट्री करा देंगे।
बताया कि वह अर्द्धसैनिक बल में नौकरी करते हैं इसलिए बार-बार छुट्टी लेकर घर आना संभव नहीं है। जिसका फायदा वह झूठा विश्वास दिलाकर उठाते रहे। जब वह छुट्टी आये तो देखा कि उनके खरीदे प्लाट पर नवनिर्माण कार्य चल रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्तियों ने कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र तहत उसे फंसाया और उसके उपस्थित न रहने फायदा उठाते हुए वह प्लाट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। कहा कि जब वह अपने रुपये वापस मांगते हैं तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हैं।
