बाजपुर: बंटवारे को लेकर मारपीट, बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी। जमीन विवाद लेकर एक पक्ष के हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि पुत्रवधू व पोता बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद …

अमृत विचार, बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी। जमीन विवाद लेकर एक पक्ष के हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि पुत्रवधू व पोता बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायलों को सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मोहल्ला टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी निवासी गंगाराम सैनी पुत्र अंगन लाल सैनी व बलवीर सैनी पुत्र कृपाली राम आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। इन दोनों के परिवार में घेर की जगह के हिस्से-बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की प्रात: करीब साढ़े 6 बजे बलवीर सैनी व उसका बेटा विक्रम सैनी गंगाराम की जगह का कुछ हिस्सा कब्जाने के लिए हदबंदी कर रहे थे। अपने मवेशियों का दूध निकालने घेर में गई गंगाराम की पत्नी भागवती देवी (40) ने इसका विरोध किया तो दोनों ने पाटल व वर्मा (गड्ढा खोदने में प्रयोग होने वाला औजार) जानलेवा हमला बोल दिया।

इसी बीच घूमते हुए वहां पहुंचे भागवती के ससुर अंगन लाल सैनी (70) पुत्र बाबू राम ने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपितों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इतना ही नहीं जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गंगाराम के बेटे शक्ति सिंह के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। अन्य परिजनों व ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गये। वहीं, आनन-फानन में ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने अंगनलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल भागवती को प्राथमिक उपचाद देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। शक्ति सिंह का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के कारण मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही सीओ वंदना वर्मा,कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ,चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर दो को गिरफ्तार किया गया है दो लोग फरार हैं।

संबंधित समाचार