चम्पावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
चम्पावत, अमृत विचार। चम्पावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। 40 सदस्यीय सदन में से 28 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए हैं। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सीडीओ के सम्मुख अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया …
चम्पावत, अमृत विचार। चम्पावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। 40 सदस्यीय सदन में से 28 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए हैं। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सीडीओ के सम्मुख अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया है कि ब्लॉक प्रमुख का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है लेकिन वह अपने कार्य के निष्पादन में असमर्थ हैं। उनके द्वारा निर्वाचित बीडीसी सदस्यों की बात नहीं सुनी जा रही है। सदस्यों के साथ सौतेले व्यवहार व लापरवाही के कारण अधिकांश बीडीसी सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख पर वित्तीय अनियमितताओं का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
कहा है कि राज्य वित्त, केंद्र वित्त के धन का आवंटन बिना सदस्यों के प्रस्ताव के ही अनैतिक रूप से किया जा रहा है। इसका विरोध बीडीसी बैठक में कई बार किया जा चुका है लेकिन ब्लॉक प्रमुख में अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा है ब्लॉक प्रमुख पर उनका विश्वास नहीं रह गया है। उनका कहना है कि 40 सदस्यीय सदन में दो तिहाई सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में हैं। लिहाजा ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के खिलाफ तुरंत प्रभाव से अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
अविश्वास प्रस्ताव में क्षेत्र पंचायत सदस्य दियुरी सुंदर सिंह बोहरा, शक्तिपुर बुंगा के दीपक कुमार, भगीना भंडारी के उमेश खर्कवाल का अनुमोदन मनोनीत किया गया है। प्रस्ताव में क्षेत्र पंचायत सदस्य भंठार बोरा राकेश पांडेय, फूंगर माफी की निर्मला धामी, चौड़ा डुमखुरी के राजेश उप्रेती, नायकगोठ के विकास धामी, चौड़ाख्याली के राकेश सिंह, धूरा की दीपा जोशी, उचौलीगोठ के सुंदर राम, रमौला के होशियार, तामली के मनोज कुमार जोशी, फागपुर की ललिता देवी, बनबसा के मोहन चन्द, दियूरी के सुंदर सिंह, बनबसा की आशा चन्द, गुदमी की विमला देवी, भजनपुर की सविता देवी, ककनई की अनीता मेहरा, लड़ाबोरा की तारा देवी, कोट अमोड़ी के रमेश भट्ट, झालाकुड़ी के मनोज सिंह, बजौन की दीपा देवी, बड़ोली के हेम चंद्र, पल्सों की डिकरी देवी, शक्तिपुर बुंगा के दीपक कुमार, नीड़ तल्ली की दीपा शर्मा, भगीना भंडारी के उमेश खर्कवाल, पोथ के रविशंकर, खटोली तल्ली की रोमा, अमकड़िया की सुनीता के हस्ताक्षर हैं। प्रस्ताव के साथ शपथ पत्र भी संलग्न किया गया है।
