WI vs BAN : पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी, बांग्लादेश पर 162 रन की बढ़त
नॉर्थ साउंड। बांग्लादेश को 103 रन पर आउट करने के बाद कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के 94 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन चाय के बाद 265 रन पर आउट हो गई जिससे उसे पहली पारी में 162 रन की …
नॉर्थ साउंड। बांग्लादेश को 103 रन पर आउट करने के बाद कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के 94 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन चाय के बाद 265 रन पर आउट हो गई जिससे उसे पहली पारी में 162 रन की बढत मिली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बांग्लादेश ने दूसरी पारी के दो विकेट 50 रन पर गंवा दिये थे।
West Indies remain in control of the first Test ?
Watch the #WIvBAN series live and free on https://t.co/crjBqfkYFA (in select regions) ?#WTC23 | ? Scorecard: https://t.co/kiu9nKMF8f pic.twitter.com/P6B5OKmFom
— ICC (@ICC) June 17, 2022
बांग्लादेश अभी भी 112 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट बाकी हैं । ब्रेथवेट ने पिछली आठ टेस्ट पारियों में पांचवीं बार अर्धशतक जमाया । वह अपने 11वें टेस्ट शतक की ओर बढ रहे थे लेकिन मध्यम तेज गेंदबाज खालिद अहमद ने नीचे जाती गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट कर दिया।
What a day of Test cricket!? #WIvBAN #MenInMaroon pic.twitter.com/GJOPTEh1oU
— Windies Cricket (@windiescricket) June 17, 2022
सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज ने सिर्फ एन बोनेर का विकेट गंवाया था लेकिन नयी गेंद का सामना करते हुए बीच के सत्र में तीन और चाय के बाद नौ ओवर में चार विकेट गंवा दिये। जर्मेन ब्लैकवुड 139 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए जिन्हें अहमद ने ही पवेलियन भेजा। दसवें नंबर पर उतरे जी मोटी ने पदार्पण करते हुए 21 गेंद में नाबाद 23 रन बनाये । बांग्लादेश के लिये आफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 59 रन देकर चार विकेट लिये । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बांग्लादेश के महमूदुल हसन 18 और नजमुल हुसैन शंटो आठ रन बनाकर खेल रहे थे ।
ये भी पढ़ें : ICC Media Rights : BCCI के बाद अब भारत में अपने मीडिया राइट्स बेचेगा आईसीसी
