हल्द्वानी: जुलाई का राशन नहीं उठायेंगे सस्ता गल्ला व्यापारी, 23 जून से करेंगे हड़ताल
हल्द्वानी, अमृत विचार। समस्याओं का समाधान नहीं होने की बात कहते हुये सस्ता गल्ला व्यापारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने बैठक आयोजित कर कहा कि अब हमारी हड़ताल के बाद ही हमारी समस्याओं पर सुनवाई होगी। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश स्तरीय बैठक देहरादून में हुई। बैठक में प्रदेश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। समस्याओं का समाधान नहीं होने की बात कहते हुये सस्ता गल्ला व्यापारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने बैठक आयोजित कर कहा कि अब हमारी हड़ताल के बाद ही हमारी समस्याओं पर सुनवाई होगी।
आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश स्तरीय बैठक देहरादून में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान शासन और प्रशासन स्तर पर ना हो पाने के कारण सभी पदाधिकारियों ने आम सहमति ली है कि 23 जून से 30 जून तक जुलाई माह का राशन नहीं उठाया जायेगा। कहा कि यदि शासन-प्रशासन सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे तो एक जुलाई से पूरे प्रदेश के सभी सस्ता गल्ला विक्रेता कार्य बहिष्कार करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, दिनेश चौहान, नरेंद्र शर्मा, आनंद खड़का, जिलाध्यक्ष नैनीताल नरेंद्र शर्मा, प्रेरणा आदि थे।
