जसपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
जसपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई और दूसरो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना, काशीपुर अंतर्गत माझा फार्म निवासी स्नेह पाल पुत्र जसपाल सिंह व उसका साथी सुभाष नगर वैशाली कालोनी काशीपुर निवासी चंद्र मोहन नेगी पुत्र ताबीर सिंह मोटर साइकिल …
जसपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई और दूसरो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना, काशीपुर अंतर्गत माझा फार्म निवासी स्नेह पाल पुत्र जसपाल सिंह व उसका साथी सुभाष नगर वैशाली कालोनी काशीपुर निवासी चंद्र मोहन नेगी पुत्र ताबीर सिंह मोटर साइकिल नंबर यूके 18 बी -2173 से किसी काम से देर रात जसपुर आये थे। तभी नगर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर पानी की टंकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों मोटर साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने तत्काल उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
नाजुक हालत में दोनों घायलों को काशीपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनहें मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल स्नेह पाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी चंद्र मोहन की हालत नाजुक बताई गई है। चंद्र मोहन मूल रूप से निकट शिव मंदिर संजय कालोनी फरीदाबाद का निवासी है, जो काशीपुर की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है
