खटीमा: पानी लीकेज ठीक करने के दौरान घर से लाखों की नकदी उड़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 खटीमा, अमृत विचार। एक घर में पानी लीकेज ठीक करने आए प्लंबर पर अलमारी से लाखों की नगदी उड़ाने के आरोप लगाया है। गृह स्वामी ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार,, भूड़ महोलिया निवासी अमरनाथ गोयल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 13 जून की …

 खटीमा, अमृत विचार। एक घर में पानी लीकेज ठीक करने आए प्लंबर पर अलमारी से लाखों की नगदी उड़ाने के आरोप लगाया है। गृह स्वामी ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा ली है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार,, भूड़ महोलिया निवासी अमरनाथ गोयल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 13 जून की सुबह दस बजे आरोपी मूल निवासी चनेहटा, चनेती, बरेली व हाल निवासी डिग्री कॉलेज रोड मोहित मैसी को घर में पानी लीकेज को ठीक कराने के लिए काम में लगाया था। अलमारी में डेढ़ लाख रुपये की नगदी रखी थी, जिससे मोहित ने देख लिया। अलमारी में पहले से ही काले रंग का पर्स था जिसमें दस हजार नकद, ड्राइविंग लाइसेंस आदि थे।

आरोपी 13 जून को अलमारी से पैसे निकाल कर फरार हो गया। इसकी सीसीटीवी फुटेज रिकार्ड है। इसके बाद मोहित से चोरी के बारे में पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। जिस पर उसने आरोपी को पुलिस को सुपुर्द किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात