हल्द्वानी: इंजेक्शन की अवैध खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन की अवैध खेप के साथ पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाने के एसआई मनोज यादव, कास्टेबल मुन्ना सिंह और दिलशाद अहमद गश्त करते हुए इन्द्रानगर रेलवे क्रासिंग पहुंचे तो देखा दो व्यक्ति हाथों मे थैला पकड़े आ रहे थे। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन की अवैध खेप के साथ पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बनभूलपुरा थाने के एसआई मनोज यादव, कास्टेबल मुन्ना सिंह और दिलशाद अहमद गश्त करते हुए इन्द्रानगर रेलवे क्रासिंग पहुंचे तो देखा दो व्यक्ति हाथों मे थैला पकड़े आ रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। जिन्हें रजा गेट से गौजाजाली जाने वाले रास्ते पर दबोच लिया गया।
थैलों की तलाशी में इनके पास से नशे के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 100 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लाइन नंबर 18 लाल मस्जिद के सामने वाली गली निवासी काजिम पुत्र मो. नाजिम व नई बस्ती वार्ड 26 निवासी यूनुस पुत्र मो.यूसुफ बताया। आरोपियों ने बताया कि इंजेक्शन वो चैनल गेट छोटी रोड इंद्रानगर निवासी अब्दुल्ला उर्फ राजा पुत्र साबिर से सस्ते दामों में खरीदकर लाते थे।
