बरेली: सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर में कोचिंग पढ़ने गई सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि कर्मचारी नगर बाईपास पर सेवा धाम कॉलोनी का रहने वाला शिक्षक जितेंद्र सिंह गंगवार …
अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर में कोचिंग पढ़ने गई सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि कर्मचारी नगर बाईपास पर सेवा धाम कॉलोनी का रहने वाला शिक्षक जितेंद्र सिंह गंगवार लगभग 14 वर्षों से कोचिंग चला रहा है। शनिवार को छात्रा कोचिंग पढ़ने गई थी।
इस दौरान किसी दूसरे छात्र के न आने पर शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक शिक्षक की हरकतें देखकर वह घबरा गई और चुपचाप बैठ गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में कोचिंग पहुंच गए। वहां पर बेटी को घबराया देखकर सन्न रह गए। बाद में बच्ची रोने लगी और उसने सारी बात परिजनों को बता दी। फिर परिवार ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: इस्लामियां ग्राउंड में बोले मौलाना तौकीर रजा- प्रधानमंत्री कलमा पढ़कर इस्लाम कबूल करें
