हल्द्वानी: दूसरी के चक्कर में बीवी को दिया तीन तलाक
हल्द्वानी, अमृत विचार। दूसरी के चक्कर में युवक ने अपनी पत्नी को सालों के सामने तीन तलाक दे दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने अपने पति पर और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बंद गली इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी शमीम ने अपने पति फिरासत …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दूसरी के चक्कर में युवक ने अपनी पत्नी को सालों के सामने तीन तलाक दे दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने अपने पति पर और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बंद गली इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी शमीम ने अपने पति फिरासत पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। शमीम का कहना है कि फिरासत नशे का आदी है और अकसर नशे की हालत में उससे मारपीट करता है। पिछले एक हफ्ते से उसने कुछ खाने को भी नहीं दिया। आरोप है कि फिरासत आए दिन अपने ससुरालियों से पैसे लेते रहता था। जबकि वह खुद भी कमाता था, लेकिन कमाई का एक रुपया उसे नहीं देता था।
फिरासत पर किसी और महिला के साथ प्रेम संबंध का आरोप लगाते हुए शमीम ने पुलिस को बताया कि फिरासत सारी कमाई उसी महिला पर लुटाता है और इसी महिला की वजह से उसने पीड़िता के भाई शाने आलम, मतलूब और वसीम के सामने तीन तलाक दे दिया। जबकि इस रिश्ते को बचाने के लिए शमीम के भाई शानेआलम ने फिरासत को घर भी खरीद कर दिया था। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी फिरासत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
