हल्द्वानी: दुष्कर्म पीड़िता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि बीती 19 जून को करीब 10 बजे उनकी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि बीती 19 जून को करीब 10 बजे उनकी छोटी बहन घर से यह कर निकली थी कि वह सहेली के घर कॉपी लेने जा रही है। जिसके बाद वह लौट कर नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी जब नाबालिग का पता नहीं लगा तो भाई काठगोदाम पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस को नाबालिग के भाई ने बताया कि पूर्व में उसकी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट उसने काठगोदाम थाने में दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि नाबालिग की तलाश के साथ पूर्व में दर्ज मामले के आरोपी से भी पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार