काशीपुर: मारपीट कर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को पत्र देकर पति पर मारपीट करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कहा कि उसकी वर्ष 2003 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पति का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। …
काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को पत्र देकर पति पर मारपीट करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कहा कि उसकी वर्ष 2003 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पति का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। वह उसके साथ आए दिन मारपीट गाली-गलौज करता था।
उसका पति पैतृक संपत्ति जो उसके नाम पर है उसे करोड़ों में बेचकर गलत आदतों पर खर्च कर रहा है। उसके पति के कई महिलाओं के साथ गलत संबंध हैं। परिवार की खातिर अपने पति को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के लिये वह अपने मायके वालों की सहायता से काशीपुर में बने घर रहने आए। लेकिन उसके पति की आदतें नहीं सुधरी। पिछले दो साल से पति अपनी गलत आदतों के कारण काफी दुर्व्यवहार करने लगा। इस संबंध में पूर्व में महिला हेल्पलाइन में शिकायत की तो पति ने माफी मांगते हुए राजीनामा करा लिया।
लेकिन इसके बाद भी उसका व्यवहार नही सुधरा। 19 फरवरी 2021 की दोपहर करीब एक बजे उसके पति ने उसके के साथ मारपीट की। उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। पुलिस की बात सुनकर उसका पति जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसएसपी ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए आईटीआई पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर आईटीआई थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
