शक्तिफार्म: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। सिरसा-शक्तिफार्म सड़क पर ग्राम बसघर के समीप पेड़ से टकराने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मंगलवार की दोपहर को निमाई विश्वास (33) पुत्र निर्मल विश्वास निवासी सुरेंद्रनगर बाइक से …

शक्तिफार्म, अमृत विचार। सिरसा-शक्तिफार्म सड़क पर ग्राम बसघर के समीप पेड़ से टकराने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।

मंगलवार की दोपहर को निमाई विश्वास (33) पुत्र निर्मल विश्वास निवासी सुरेंद्रनगर बाइक से अपने घर की ओर आ रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक बड़ाल ने बताया कि युवक शादीशुदा है एवं उसके दो बच्चे भी हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं युवक अपने पीछे अपने बूढ़े मां-बाप के साथ पत्नी एवं दो छोटे बच्चे को रोता बिखरता छोड़ गया।

संबंधित समाचार