खटीमा: सहकारी समिति में पद खाली, किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। मझोला बहुद्देशीय सहकारी समिति के सेवानिवृत्त हुए 4 कर्मचारियों के स्थान पर लंबे समय से नियुक्ति न होने के कारण कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि समिति के खाद गोदाम में ताला लटका हुआ है। कंचनपुरी स्थित …

खटीमा, अमृत विचार। मझोला बहुद्देशीय सहकारी समिति के सेवानिवृत्त हुए 4 कर्मचारियों के स्थान पर लंबे समय से नियुक्ति न होने के कारण कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि समिति के खाद गोदाम में ताला लटका हुआ है।

कंचनपुरी स्थित समिति में कर्मचारियों के कुल 10 पद सृजित हैं। जिनमें से चार पद सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों से रिक्त हैं जिनके स्थान पर लंबे समय से भर्ती नहीं की गई है। जो समिति के सदस्य हैं और खाद बीज सहित अन्य कार्यों के लिए समिति के चक्कर लगाते रहते हैं। कर्मचारियों के अभाव में खाद गोदाम पर ताले लटके हैं।

जबकि धान लगाने का समय है। पूर्व में बोर्ड द्वारा रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति की गई थी। बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर चारों संविदा कर्मचारियों को हटा दिया गया। जिसके चलते किसानों के काम में विलंब होता है। किसान समय-समय पर रोष प्रकट करते रहते हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर सोसायटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू ने कहा कि रिक्त 4 पदों के संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से कहा गया है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है,जिससे किसान परेशान हैं। समिति सचिव जितेंद्र शर्मा ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों के आदेश पर हटा दिया गया है। कर्मचारियों की कमी से किसानों को परेशानी हो रही है।

संबंधित समाचार