हल्द्वानी: तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा कर पलटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। जिसमें आधा दज4न से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि कार संख्या यूके 04 यू 6178 में दो परिवार नैनीताल घूमने गया था। जिसमें दो पुरुष, दो महिला और चार बच्चे सवार थे। बताया जाता है …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। जिसमें आधा दज4न से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
बताया गया कि कार संख्या यूके 04 यू 6178 में दो परिवार नैनीताल घूमने गया था। जिसमें दो पुरुष, दो महिला और चार बच्चे सवार थे। बताया जाता है कि लामाचौड़ निवासी ये परिवार शाम करीब पांच बजे नैनीताल से लौट कर पनचक्की के पास पहुंचा था, कि तभी कार चालक को नींद आ गई और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। कार पलटते ही चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने कार में फंसे दोनों परिवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार सवार बुरी तरह घायल नहीं हुए। जो बाद में घर चले गए।

संबंधित समाचार