जसपुर: अनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा, महिला की मौत
जसपुर, अमृत विचार। वाहन का इंतजार कर रहे तीन यात्रियों को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। जिनमें से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग पर वादीगढ़ चौराहा स्थित थाना रेहड़, बिजनौर की पुलिस चौकी के सामने खड़े कुछ यात्री वाहन आने का इंतजार कर रहे थे, …
जसपुर, अमृत विचार। वाहन का इंतजार कर रहे तीन यात्रियों को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। जिनमें से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग पर वादीगढ़ चौराहा स्थित थाना रेहड़, बिजनौर की पुलिस चौकी के सामने खड़े कुछ यात्री वाहन आने का इंतजार कर रहे थे, तभी गांव सुआवाला की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार यात्रियों को रौंदती हुई पुलिस चौकी में जा घुसी।
जिससे गांव गोवर्द्धन पुर (नावका) निवासी 60 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनोहर सिंह, गांव कासमपुर गढ़ी निवासी 56 वर्षीय मुबारिक हुसैन पुत्र कमालुददीन व गांव चतरपुर नायक, थाना भगतपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी सत्यम पुत्र नवनीत कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु तत्काल समीप के सीएचसी कासमपुर गढ़ी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया।
अन्य घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना रेहड़ पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतका के परिजनों ने बताया कि सत्यम उनके यहां मेहमानदारी में आया हुआ है। जो अपनी नानी के साथ गांव सुरजन नगर जा रहा था ।
