बरेली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीश तो महानगर अध्यक्ष बने अंकित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को प्रेमनगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में सुधीश पांडेय को दोबारा जिलाध्यक्ष व अंकित शुक्ला को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस संगठन का कार्यकाल तीन वर्ष …

बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को प्रेमनगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में सुधीश पांडेय को दोबारा जिलाध्यक्ष व अंकित शुक्ला को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस संगठन का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है।

उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए काम करता है और व्यापारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता आया है। जिले व महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा 3 जुलाई को होगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, मंडल प्रभारी आशीष सिंघल, प्रदीप पुष्कर, नीरेंद्र सिंह राठौर, ब्रह्मानंद शर्मा, रामनिवास गुप्ता, संतोष पटेल, अंकुश मेहरोत्रा, पंकज कपूर, वेद प्रकाश शर्मा, डा. रुचि कपूर, कंचन मिश्रा, शालिनी सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: मलेरिया की अब सीएस प्रो एप से होगी निगरानी

संबंधित समाचार