बरेली: 6 से 14 वर्ष के आयु के बच्चोंं का शत प्रतिशत स्कूल में प्रवेश का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 6 से 14 साल तक के आयु वाले शत- प्रतिशत बच्चों को परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत करने के लिए शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया गया है। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपद में इस आयु वर्ग में एक भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए …

बरेली, अमृत विचार। 6 से 14 साल तक के आयु वाले शत- प्रतिशत बच्चों को परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत करने के लिए शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया गया है। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपद में इस आयु वर्ग में एक भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से जारी पत्र के अनुसार जनसंख्या के सापेक्ष करीब 15 फीसद बच्चे इस आयु वर्ग में आते हैं।

प्रदेश भर में इस बार दो करोड़ नए छात्रों का प्रवेश निर्धारित किया गया है। बीएसए विनय कुमार की ओर से इस संबंध में परिषदीय स्कूल, मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को निर्देश जारी कर शासन के निर्देश से अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही डीआईओएस की ओर से भी इस आयु वर्ग के तहत बच्चों के प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश जारी हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: टीम को आते देख भागे दो बीज विक्रेता, लाइसेंस निलंबित

संबंधित समाचार