आजमगढ़ उपचुनाव : दोपहर तीन बजे तक 37.82 फीसद हुआ मतदान, सपा ने चुनाव आयोग से की प्रशासन की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्‍तीफे के बाद खाली हुई यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से भारी सुरक्षा के बीच उपचुनाव के लिये मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दिनेश लाल यादव निरहुआ, सपा की ओर से धर्मेंद्र यादव और बसपा से …

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्‍तीफे के बाद खाली हुई यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से भारी सुरक्षा के बीच उपचुनाव के लिये मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दिनेश लाल यादव निरहुआ, सपा की ओर से धर्मेंद्र यादव और बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के साथ ही बूथों पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा।

मतदाताओं की भीड़ बूथों की ओर निकली तो सुरक्षा बल भी मुस्‍तैद नजर आए। आजमगढ़ लोकसभा सीट से अब तक अखिलेश यादव के अलावा मुलायम सिंह यादव और रामनरेश यादव तक मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। वहीं सुबह नौ बजे तक 9.21 फीसद तक मतदान हो चुका था। जबकि सुबह 11 बजे तक 19.84 फीसद तक मतदान हो चुका था। वहीं एक बजे तक 29.48 फीसद मतदान हुआ तो दोपहर तीन बजे तक 37.82 फीसद मतदान हो चुका था।

हुआ बवाल तो बदलवा दिए गए चुनाव अधिकारी के भगवा कपड़े

डीएवी कॉलेज में सामूहिक रूप से भगवा कपड़े पहनकर पर्ची दे रहीं बीएलओ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ड्यूटी पर भगवा ड्रेस में आने वाली बीएलओ ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बीएलओ से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वह बस मौके पर ड्यूटी कर रही हैं।

बीएलओ ने बताया कि यह ड्रेस उन्होंने 15 अगस्त और 26 जनवरी के लिए तैयार किया था लेकिन आज गलती से हम लोगों ने यह ड्रेस एक साथ पहन लिया है। हमारी 2 साथी ड्रेस को चेंज करने के लिए गई हैं और कुछ ही समय में हम लोग भी इस ड्रेस को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी गलती के लिए माफी मांगते हैं क्योंकि हमारा किसी भी पार्टी से लेना देना नहीं हैं।

वहीं, मामले पर एसडीएम सदर ने कहा कि चुनाव वाले दिन इस तरह का ड्रेस पहनना गलत है। आज के दिन भगवा ड्रेस पहनकर इन बीएलओ ने गलती की है। उन लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल कपड़े चेंज करके ड्यूटी करें ताकि चुनाव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ उपचुनाव: मायावती ने सपा व भाजपा पर बोला हमला, कहा- दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

संबंधित समाचार