बुलंदशहर: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, जानें- कैसे करते थे ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की पुलिस ने दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय एटीएम गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी। इस …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की पुलिस ने दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय एटीएम गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने ने बताया कि थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में एटीएम अपराध से संबंधित कुछ ऐसी शिकायत मिली थी कि कुछ लोग एटीएम पर लोगों को बातों में लगाकर कार्ड बदल देते हैं और पिन देखकर पैसा निकाल लेते हैं जिसके बाद पुलिस टीम को ऐसे बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए लगाया गया था। बुधवार देर रात थाना सिकन्दराबाद पुलिस जब क्षेत्र में गशत व चैकिंग में लगी थी तभी सूचना प्राप्त हुई कि एटीएम गिरोह के सदस्य गाडी में सवार होकर घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने गुलावठी तिराहे पर बैरियर लगाकर तत्परता से सघन चेकिंग शुरू कर दी।कुछ देर बाद एक गाड़ी आकर रूकी है जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गाड़ी में सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक लाख 12 हजार नकद, 35 एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन एवं गाडी बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि वे अपने साथी देवेन्द्र निवासी ग्रेटर नोएडा एवं उसके अन्य दो साथियों के साथ मिलकर लोगों के एटीएम बदलकर धोखाधडी कर एटीएम मशीन से कैश निकालने की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं जिसमें से तीन सिकंदराबाद क्षेत्र में भी की थी। तीनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: एटीएम कार्ड बदल रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता