राष्ट्रपति चुनाव : मायावती के पास है बीजेपी को समर्थन का मौका, जानिये कैसे राष्ट्रपति बन सकेंगी द्रौपदी मुर्मू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और यूपी की पूर्व सीएम मायावती आगामी राष्ट्रपति चुनाव में किसके पाले में रहेंगी इसपर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। आपको बता दें कि आगामी जुलाई महीने में देश में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं और बीजेपी को 12,000 और वोटों की जरूरत होगी। जिसके लिए …

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और यूपी की पूर्व सीएम मायावती आगामी राष्ट्रपति चुनाव में किसके पाले में रहेंगी इसपर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। आपको बता दें कि आगामी जुलाई महीने में देश में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं और बीजेपी को 12,000 और वोटों की जरूरत होगी। जिसके लिए उसे मायावती का साथ चाहिए होगा। राजनितिक हलकों में इसको लेकर अटकलों का दौर जारी है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाने हैं, इसके लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जल्द ही अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं। बीजेपी को अपने खेमे के उम्मीदवार को जिताने के लिए 12000 वोटों की और आवश्यकता है। जिसे यूपी के वोटों के ज़रिये पूरा किया जा सकता है।

इस ज़रुरत को पूरा करने के लिए बीजेपी की उम्मीद अब बसपा और छोटे दलों से है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधायकों के वोट का वेटेज देश में सबसे अधिक है जो 208 है तो वही सांसदों के वोट का वेटेज भी सबसे अधिक है जो 700 है। देश के सांसदों विधायकों के वोट का कुल वेटेज 10 लाख 79 हज़ार 206 है तो इसका 15 फीसदी वेटेज यूपी के ही सांसदों और विधायकों का है जो लगभग 1 लाख 61 हज़ार 524 है। एनडीए को अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए 12000 से कुछ अधिक वोटों की और आवश्यकता है और उसकी यह जरूरत उत्तर प्रदेश से ही पूरी होती दिखती है।

हाल ही में जब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बैठक बुलाई थी तब बीएसपी सुप्रीमो मायावती उसमें शामिल नहीं हुई। अब अगर वह बीजेपी को सपोर्ट करें तो उनके 10 सांसद हैं और उनके वोट का वेटेज 7000 हो जाता है। इसके अलावा उनके एक विधायक के वोट का वेटेज 208 है। ये कुल मिलाकर 7208 हो जाता है। वहीं अगर राजा भैया की बात करें तो उनकी पार्टी के भी दो विधायक हैं उनके वोट का वेटेज भी 416 है। इसके अतिरिक्त शिवपाल यादव तकनीकी रूप से सपा के विधायक हैं लेकिन उनकी नाराजगी जगजाहिर है , ऐसे में उनके वोट का वेटेज 208 और वह भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

समझें बीजेपी का वोट गणित

इस चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी खास तैयारी की है। यूपी में उसके विधायकों की संख्या 255 है जबकि उसके सहयोगी अपना दल के विधायकों की संख्या 12 है और निषाद पार्टी के विधायकों की संख्या 6। इस तरह कुल 273 विधायक एनडीए के उत्तर प्रदेश में हैं। बीजेपी के अपने 62 और सहयोगी दलों के दो सांसद हैं इन्हें जोड़कर कुल संख्या 64 हो जाती है राज्यसभा सांसदों की बात करें तो तकरीबन उनकी संख्या भी 20 से ज्यादा है। वहीं सरकार के मंत्री विपक्षी दलों से निवेदन कर रहे हैं कि सभी लोग द्रौपदी मुर्मू के नाम पर ही सहमति जताएं और बिना चुनाव के ही उनका निर्वाचन कराकर एक नया संदेश सभी दल दें।

इसे भी पढ़ें –आज राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता