हल्द्वानी: बटाईदार के साथ जा रहे युवक पर जानलेवा हमला
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ लोगों ने बटाईदार के साथ घर की ओर जा रहे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी स्कूटी को नाले में फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छड़ायल सुयाल मानपुर पश्चिम हल्द्वानी निवासी अमृत पाल पुत्र स्व. विनय पाल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ लोगों ने बटाईदार के साथ घर की ओर जा रहे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी स्कूटी को नाले में फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छड़ायल सुयाल मानपुर पश्चिम हल्द्वानी निवासी अमृत पाल पुत्र स्व. विनय पाल ने पुलिस को बताया कि वह 22 अप्रैल को अपनी स्कूटी संख्या यूके04एई 3599 से अपने बटाईदार रमेश पुत्र गौरी लाल निवासी छड़ायल के साथ घर की ओर लौट रहा था। तभी रोहित सिंह नेगी पुत्र बालम सिंह नेगी, भुपेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह और दिवाकर निवासी करायल जौलासाल ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त लोगों ने उसकी स्कूटी भी रकसिया नाले में फेंक दी।
