हल्द्वानी: स्मैक के साथ स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि गौला बाईपास रोड स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहा स्कूटी सवार पुलिस को देखकर हड़बड़ाहट में गिर गया। शक होने उसे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि गौला बाईपास रोड स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहा स्कूटी सवार पुलिस को देखकर हड़बड़ाहट में गिर गया।

शक होने उसे पकड़ा गया और तलाशी ली तो उसके पास से 12.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाकिर हुसैन उर्फ बबलू पुत्र स्व. नजाकत हुसैन निवासी इन्द्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 31 बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके04एएच-7470 सीज कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार