हल्द्वानी: मोबाइल रिकवरी सेल को मिली सफलता, 36.37 लाख के 265 मोबाइल फोन बरामद
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद के मोबाइल रिकवरी सेल ने मई 2022 से खोए 265 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आज प्रेसवार्ता के माध्यम से एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि इन फोन के आईएमईआई नम्बरों को सर्विलांस में लगाये जाने के बाद कई मोबाइल फोन की आईएमईआई का प्रचलन में होना पाया गया। देश के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद के मोबाइल रिकवरी सेल ने मई 2022 से खोए 265 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
आज प्रेसवार्ता के माध्यम से एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि इन फोन के आईएमईआई नम्बरों को सर्विलांस में लगाये जाने के बाद कई मोबाइल फोन की आईएमईआई का प्रचलन में होना पाया गया। देश के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल व उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से कुल 265 मोबाइल फोन बरामद किये गये। विभिन्न कम्पनियों के इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 3637000 है। इस मौके पर एसएसपी पंकज भट्ट ने कुछ लोगों को उनका खोया फोन लौटाया।
नैनीताल पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक कुल 752 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ पांच लाख रुपए है।
