काशीपुर: सरकारी भूमि का सौदा कर आढ़ती पर 12.61 करोड़ हड़पने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यापारी ने एक आढ़ती, उसकी पत्नी व पुत्र पर सरकारी जमीन का सौदा कर 12.61 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आढ़ती समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला काजीबाग निवासी शक्ति अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया …

काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यापारी ने एक आढ़ती, उसकी पत्नी व पुत्र पर सरकारी जमीन का सौदा कर 12.61 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आढ़ती समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला काजीबाग निवासी शक्ति अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसने वर्ष 2020 में महेशपुरा स्थित करीब 47765 वर्ग फुट भूमि का सौदा देवस्थली निवासी एक व्यक्ति, उसकी पत्नी व पुत्र के साथ किया था। जिसको लेकर उसने इन लोगों को अलग-अलग दिन 12.61 करोड़ रुपये दे दिए।

करीब 1 साल बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की। जिसके बाद उसने तहसील जाकर जमीन के कागजात निकाले तो उसमें वह जमीन सरकारी बंजर खाते में दर्ज है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवस्थली निवासी आरोपी रघुनाथ अरोरा, उनकी पत्नी मीना अरोरा व उनके पुत्र विराट खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार