गरमपानी: 165 से ज्यादा गार्डर चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब चोर गिरोह ने सड़क किनारे लगी सुरक्षा सामग्री को उड़ाना शुरू कर दिया है। भुजान बेतालघाट मार्ग पर करीब 16 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के लोहे के गार्डर चोरी कर लिए गए हैं। संबंधित विभाग के सहायक अभियंता की तहरीर पर थाना बेतालघाट …

गरमपानी, अमृत विचार। नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब चोर गिरोह ने सड़क किनारे लगी सुरक्षा सामग्री को उड़ाना शुरू कर दिया है। भुजान बेतालघाट मार्ग पर करीब 16 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के लोहे के गार्डर चोरी कर लिए गए हैं। संबंधित विभाग के सहायक अभियंता की तहरीर पर थाना बेतालघाट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

भुजान बेतालघाट मार्ग पर चोर गिरोह ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। दुर्घटना रोकने को सड़क किनारे लगाए गए लोहे के गार्डर चोरी हो गए हैं। आनन-फानन में विभाग ने थाना पुलिस बेतालघाट को सूचना दी है।

लोनिवि के सहायक अभियंता बीसी पंत के अनुसार करीब 16 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के करीब 165 लोहे के गार्डर चुराए गए हैं । दीवारों को भी नुकसान किया गया है। सहायक अभियंता के अनुसार सड़क किनारे लगे लोहे के गार्डर निकालने को लोडर मशीन का इस्तेमाल हुआ है। थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल के अनुसार तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार